भानपुर। नगर पंचायत कार्यालय सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने मंगलवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मियों से उनके पटल संबंधी कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आईजीआरएस तथा जन शिकायतों के निस्तारण संबंधी पंजिकाओं का भी अवलोकन किया।
पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना की प्रगति भी जांची। कार्यालय प्रागंण के बाहर बैडा समय माता मंदिर जाने वाले मार्ग के किनारे लगे हैंड पंप से बहने वाले पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करने तथा मंदिर मार्ग पर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिया। साथ ही सड़कों के किनारे कही भी बारिश का पानी जमा न होने देने और बारिश से पहले ही नाला सफाई कराने के निर्देश दिया।
कार्यालय निरीक्षण के पश्चात निकाय क्षेत्र में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से विभिन्न स्थानों पर कराए गए निमार्ण कार्यों का भी अवलोकन किया और निमार्ण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया।