वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियाडिह के हिस्ट्रीशीटर विनोद के घर का बराबंकी पुलिस न
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियाडीह निवासी हिस्ट्रीशीटर विनोद के घर रविवार को बाराबंंकी की पुलिस पहुंची। टीम ने 82 व 83 की कार्रवाई में नोटिस चस्पा करने के बाद घर के सामानों को कुर्क कर दिया।
सफदरगंज बाराबंकी के एसआई संजीव कुमार सिंह व कांस्टेबल रणविजय सिंह स्थानीय थाना वाल्टरगंज की पुलिस को साथ लेकर दोपहर करीब 3 बजे फरार हिस्ट्रीशीटर विनोद के गांव पहुंच गई। टीम ने विनोद के घर दबिश दी। घर की तलाशी ली, मगर मौके पर हिस्ट्रीशीटर विनोद नहीं मिला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पिता से पूछताछ के बाद घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद उसके दरवाजे पर ही सामान को कुर्क कर दिया गया।
बाराबंकी के सफदरगंज थाने के एसआई संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 से हिस्ट्रीशीटर विनोद कुमार फरार है, जिसके संबंध में यह कार्रवाई की गई है।