फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से युवक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल के टोला भरहिया निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला। 
विज्ञापन

भरहिया टोला निवासी पंचम बुधवार शाम को क्षेत्र के विसुही नदी के किनारे शौच करने गए थे। नदी में हाथ-मुंह धोते समय पंचम का पांव फिसल गया। वह नदी में डूब गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 11 बजे शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें