फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 17 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरपुर। नगर क्षेत्र के ग्राम भोयर उपाध्याय निवासी 26 वर्षीय युवक की सूरत में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो  गई। इसकी जानकारी घरवालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। भोयर उपाध्याय गांव के दरजी टोले के सद्दाम हुसैन पुत्र अलाउद्दीन डेढ़ माह पूर्व नौकरी की तलाश में सूरत गया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम दवा लेने के लिए घर से निकला था। रेलवे लाइन क्रास कर ही रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसकी जेब में मिली डायरी में दर्ज घर के फोन नंबर पर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। सद्दाम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं सद्दाम के रिश्तेदारों और भाइयों ने शव को वहीं कब्रिस्तान में दफन कर दिया। सद्दाम की डेढ़ वर्ष पहले ही बस्ती के जामडीह निवासी रुखसाना से शादी हुई थी। उसका डेढ़ माह का बेटा अयान है। पति की मौत की सूचना से पत्नी रुखसाना का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके माता-पिता और परिजनों को गांव वाले ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें