फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में किशोर गायब, केस

Wed, 11 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सकारात्मक पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी से एक किशोर के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घर वालों के दबाव के कारण किशोर घर छोड़कर कहीं चला गया है। इसकी जानकारी उसके मकान में मिले एक पत्र से हुई है, जो किशोर ने घर छोड़ने से पहले लिखा है।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के रमन शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके माता-पिता वाल्टरगंज क्षेत्र स्थित गांव गए थे। साथ में उनका छोटा भाई 15 वर्षीय शुभम शुक्ल भी गया था। आवास विकास वाले मकान में वह और उनकी बहन थे। इसी बीच शुभम गांव से सात मई को बाइक लेकर आवास विकास कालोनी आया। दिन भर उनके साथ रहा। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। इसके बाद वह कब घर का ताला खोलकर निकल गया पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। घर वालों को लगता है कि किसी ने शुभम को बहका कर घर से भगा दिया है।

चौकी प्रभारी कटरा जय प्रकाश दुबे ने बताया कि घर वालों ने पहले तो तीन दिन शुभम की तलाश की। बाद में उन्होंने पुलिस को शुभम के गायब होने की सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को शुभम का लिखा पत्र भी मिला है, जिसमें उसने मोबाइल न खरीदने, घर वालों द्वारा दुकान पर बैठने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें