फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 04 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धवरपारा गांव मे घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ सिटी पंकज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सल्टौआ/बस्ती। बुधवार सुबह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धवरपारा गांव के बाहर बगिया में साखू के पेड़ के नीचे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव के पास ही कुल्हाड़ी और पेड़ की कटी हुई डाल पड़ी थी। जेब से मिले मोबाइल के आधार युवक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जगतापुर दानो गांव के जाकिर पुत्र आशिक अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धवरपारा गांव के लोगों ने बाग में सुबह के समय पेड़ के नीचे युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। शव की खबर पर आस पास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इसी बीच घटना स्थल पर सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज रमाकांत सिंह यादव पहुंच गए। पुलिस ने गांव वालों से शव की शिनाख्त करने को कहा, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर पा रहा था।

शव के पास  कुल्हाड़ी पड़ी थी। पेड़ के नीचे ताजा कटी हुई पेड़ की डाल थी। आशंका है कि पेड़ काटने के दौरान ही गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। वहीं कुछ ही दूरी पर खेत में लावारिस हालत में एक साइकिल मिली। उसकी जेब में मिले मोबाइल फोन के सहारे ही उसकी शिनाख्त जाकिर पुत्र आशिक अली के रूप में की गई। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच के लिए रक्त के नमूने आदि लिए। इस संबंध में एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया किपरिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया युवक की मौत पेड़ से गिरने के कारण ही लग रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पेड़ के मालिक की हो रही तलाश
सीओ सिटी ने बताया कि जाकिर पेड़ काटने का काम करता है। वह पकरी भीटी निवासी एक व्यक्ति के साथ गया था। बाद में वह धवरपारा गांव कैसे पहुंच गया, इसके बारे में पता लगाया जा रहरा है। पुलिस उस पेड़ के मालिक बैजनाथ की भी तलाश कर रही है, जिसकीडाल कटी थी। बैजनाथ घर छोड़कर भाग गया है। उसके मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि पेड़ बैजनाथ कटवा रहा था या फिर जाकिर चुपके से काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें