फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते मातम में बदली परिवार की खुशी

Wed, 23 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के बक्सर में छज्जा गिरने से घायल प्रियंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के निरहू के परिवार की खुशियों को किसी की नजर लग गई। होली के पर्व को लेकर उत्साहित परिवार की खुशियां पल भर में मंगलवार को मातम में बदल गई। दो सदस्यों की मौत और दो के जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने से परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन


निरहू और उसके छोटे भाई छोटेलाल का परिवार एक साथ गांव में रहता है। निरहू राजगीर मिस्त्री है। वह भाई के साथ मिलकर एक मकान का निर्माण करा रहे थे। मकान की दीवार पर लिंटर लगवाने से पहले उसने मकान के आगे छज्जा बनवा दिया। वही छज्जा मंगलवार की सुबह परिवार के दो सदस्यों की मौत बन गया। अचानक गिरे छज्जे की चपेट में आए परिवार के चार सदस्यों में निरहू की पांच वर्षीय बेटी और 60 वर्षीय मां की मौत हो गई।

उनकी भयहु गुड़िया और उनकी भतीजी छह वर्षीय प्रियंका की हालत गंभीर है। वे दोनों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। निरहू के सामने मां और बेटी मासूम की लाश पड़ी है तो छोटेलाल पत्नी और बेटी को मेडिकल कालेज में अपनी आखों के सामने जिंदगी के लिए संघर्ष करता देख रहा है। छज्जा अचानक कैसे गिर गया, इसे भी लेकर चर्चाएं हो रही है। लोगों का कहना था कि छज्जा में सरिया आदि का प्रयोग कम हुआ था, इसी कारण छज्जा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें