फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते चाचा ने कराई सुमित की हत्या

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। अवैध संबंध के चलते पुरानी बस्ती थाने के पचौरा निवासी अभय उर्फ सुमित चौबे (28) की सफारी से कुचलकर हत्या की गई थी। अभय दो साल पहले रिश्तेदारी की ही एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया था। इससे नाराज चल रहे आरोपी दद्दन चौबे ने पांच मार्च को सफारी से कुचलकर सुमित की हत्या करा दी थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सुमित के चाचा राजमणि उर्फ दद्दन चौबे को छोड़कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए बताया कि दो वर्ष पहले सुमित एक महिला को लेकर भाग गया था। चार दिन बाद परिवार के लोग दोनों को ढूंढकर ले आए। पारिवारिक मामला होने की वजह से इसे दबा दिया गया। इस बीच सुमित का चाचा दद्दन अपने हिस्से के मकान में ताला लगाकर जामडीह में किराए का मकान लेकर रहने लगा। सुमित की करतूत से नाराज दद्दन ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरजेश, रिंकू निवासी सिसवा माफी मुंडेरवा और लालगंज के नेवारी निवासी नीरज गौड़ के साथ मिलकर दद्दन ने सफारी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि तीनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए हैं। मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। खुलासा करने वाली टीम में सीओ सिटी पवन गौतम, एसओ सर्वेश राय, प्लास्टिक कांप्लेक्स चौकी इंचार्ज हरेश्याम उपाध्याय शामिल रहे। एसपी की तरफ से टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने को कहा गया है। 
----------- 
हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश 
दद्दन ने इस हत्याकांड को एक्सीडेंट का रूप देने की पूरी कोशिश की थी। अपने करीबी गिरजेश और रिंकू के साथ पूरा प्लान तैयार कर अपनी सफारी देकर सुमित को कुचलने को कहा। घटना वाले दिन सुमित को गांव के पास चौराहे पर जाता देख दद्दन ने दोनों को फोन करके बुलाया। इसके बाद दोनों ने अपने साथी नीरज को भी गाड़ी में बैठा लिया। तेल भरवाने के बाद गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी करके सुमित के घर लौटने का इंतजार करने लगे। पैदल घर की तरफ बढ़ते देख सुमित को कुचलकर फरार हो गए। वारदात के दिन सफारी चला रहे रिंकू ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों गाड़ी लेकर सिद्धार्थनगर भाग गए थे। इससे पहले भी उन्होंने सुमित को कुचलने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें