फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत

Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। हाइवे पर कप्तानगंज थानाक्षेत्र के के गढ़हा गौतम के पास तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट जाने से बेकाबू हो गई और रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में सीतापुर जिले के अटरिया थानाक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय दिलीप कुमार सैनी की मौत हो गई। कार में उनके परिवार के अन्य पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सीतापुर जिले के अटरिया थाने के परेवा जाल गांव निवासी प्रेम शंकर सैनी अपने परिवार के साथ कार से गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाने के बलुआ नगहे गांव जा रहे थे। कार उनका पुत्र गिरीश सैनी चला रहा था। सुबह 5 बजे जैसे ही कार कप्तानगंज थाने के गढ़हा गौतम गांव के पास पहुंची, आगे का टायर फट गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। 

घटना में आगे की सीट पर चालक के बगल बैठे प्रेम शंकर सैनी के 40 वर्षीय भतीजे दिलीप कुमार पुत्र प्यारे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अन्य सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में प्रेम शंकर सैनी (65), पूजा सैनी (25), दिव्या सैनी (28), आकाश (08) के अलावा साल भर का दिव्यांश शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें