फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराई डीसीएम, दो घायल

Thu, 12 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विक्रमजोत ढाबे के पास स्कूल बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। हाइवे पर बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के रिठिया गांव के पास फैजाबाद की ओर से सुपारी लादकर आ रही डीसीएम सामने से आ रहे जेसीबी से टकराकर सड़क के किनारे पलट गई। 
विज्ञापन


 इस हादसे में डीसीएम चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद जेसीबी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

 कानपुर से सुपारी लादकर गोरखपुर की ओर जा रही डीसीएम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया के पास ही पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपेंद्र पाल पुत्र कैलाश पाल ग्राम कपूरपुर थाना काशीपुर जिला कानपुर देहात और मोहन जोशी पुत्र राम अवतार ग्राम किदवई नगर कानपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डाक्टर ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


खड़े ट्रक से जा टकराई स्कूल बस ः छावनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत ढाबे के पास गलत साइड से चलने का खामियाजा स्कूल बस चालक को उस समय भुगतना पड़ा जब उसकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे। बावजूद इसके चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के मझौवा दूबे स्थित स्कूल के बच्चों को छोड़कर मैजिक वापस आ रही थी। जिसे फूलडीह निवासी जगदीश चला रहा था। घटना में जगदीश के अलावा साइकिल चालक को भी चोटें आई हैं। 

हादसे में घायल रवींद्र की मौत
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बर्रोहिया चौराहे पर हुई दुर्घटना में घायल रवींद्र वर्मा की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को तब हुआ जब वह अपने घायल दोस्त का कुशलक्षेम   जानने बर्रोहिया जा रहे थे। थाना लालगंज निवासी अयोध्या प्रसाद दुर्घटना में घायल हो गए थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह टैक्सी से उतरे तभी तेज गति से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया था। जिसमें बाइक चालक सहित चार लोग घायल हुए। इस बात की जानकारी होते ही पत्नी सीमा तथा बच्चे अहम 5 वर्ष व परी 3 वर्ष गांव के तमाम के साथ बर्रोहिया पहुंच गए। पत्नी एवं बच्चों का करूण-क्रंदन देखकर मौके पर सभी की आंखें नम हो गई । लालगंज पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें