फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हो पाएगा शूटर कार्तिक

Thu, 12 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार की बृ को होने वाली पेशी रुक गई है। गुजरात पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधने के कारण  पेशी का काम रुक गया है। नई मंडी पुलिस को दोबारा से बी-वारंट का रिमाइंडर भेजना पड़ेगा। उसके बाद ही पेशी की तारीख तय हो पाएगी। 
विज्ञापन

  आसाराम के रसोइए और गीता एन्क्लेव निवासी अखिल गुप्ता की वर्ष-2015 में शहर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई  थी। हत्या की जांच के दौरान कई लोगों के नाम सामने आए, लेकिन गत मार्च माह में गुजरात एटीएस के हत्थे चढ़े कार्तिक हलदार ने अखिल की हत्या का सच कबूला था।   एटीएस ने उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया था। नई मंडी पुलिस की एक टीम ने गुजरात जाकर उससे पूछताछ की थी। बाद में पुलिस ने उसका बी-वारंट लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने मामले में बी-वारंट देकर उसकी पेशी की तारीख 12 मई तय की थी। अधिकारियों  ने एक टीम को बी-वारंट तामील कराने के लिए गुजरात भेजा। वहां अहमदाबाद की साबरमती जेल, सीजेएम कोर्ट और पुलिस लाइन के आरआई, तीन जगहों पर कार्तिक का बी-वारंट तामील कराया गया।
विज्ञापन

आगे की कार्रवाई में आज गुजरात पुलिस को  उसे मुजफ्फरनगर की सीजेएम कोर्ट में पेश करना था, लेकिन वहां की पुलिस ने अभी तक इस मामले में नईमंडी पुलिस से पेशी को लेकर कोई संपर्क नहीं साधा है। कोतवाल ने बताया कि गुजरात पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं साधे जाने के कारण अब दोबारा से कोर्ट के माध्यम से बी-वारंट का रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें