फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की रहस्यमय हालात में मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में दो व्यक्तियों के शव पाए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को जिले के अलग-अलग दो स्थानों पर संदिग्ध हाल में दो व्यक्तियों के शव पाए गए। शहर के पांडेय स्कूल के पास एक युवक का शव मिला जबकि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर के शांतिप्रकाश सिंह का शव क्षेत्र के बलुआ गांव के पास मिला।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह किसी काम से निकले थे कि शाम को सूचना मिली कि वह बलुआ के पास बाग में मृत पड़े हैं। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग शव लेकर चले गए।दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज संजय शाही ने बताया कि सोनहा थानान्तर्गत कथकपुर गांव निवासी विक्रम पुत्र पूर्णवासी की ससुराल डुमरियागंज में है। इलाज के सिलसिले में वह बस्ती आए थे। उन्हें दक्षिण दरवाजा रोड पर बैठे हुए कुछ लोगों ने देखा था। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें