फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला के सोने के गहने छीने

Mon, 27 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
snaching - फोटो : concept pic
विज्ञापन
लिफ्ट देकर महिला के गले से सोने के गहने छीनने का मामला प्रकाश में आया है। कलायत पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं समेत एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कलायत पुलिस को दी शिकायत में गांव बढ़सीकरी खुर्द निवासी सत्या देवी ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गई हुई थी। 25 जून करीब साढ़े 11 बजे वह आ रही थी। कलायत में ही सफेद रंग की कार में दो महिलाएं व एक व्यक्ति आया। उन्होंने उसके पास कार खड़ी कर उसको लिफ्ट देने के लिए कहने लगे।

उन्होंने उसे कार में बैठा लिया। कलायत के मटौर रोड पर उन्होंने उसके सोने के गहने छीन लिए और कार से नीचे उतारकर फरार हो गए। बाद में इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात महिला की शिकायत पर दो महिलाओं सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें