बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन पर लदे पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के चैपुरवा गांव केउ पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकप वाहन को रोका। इस वाहन में पांच गोवंशीय पशु ठूंस कर लादे गए थे। इनमें तीन गाय और दो बछड़े थे। पुलिस पकड़े गए लोगों को वाहन और पशु समेत थाने ले आई। पूछताछ के पकड़े गए सलीम निवासी टेमा थाना नगर और उदयभान सिंह निवासी पुर्सिया थाना पुरानी बस्ती ने बताया कि वे गाय और बछड़े को जमदाशाही गांव से लेकर आ रहे हैं। पशुओं को वह कलवारी थाना क्षेत्र में ले गोकशी के लिए ले जा रहे थे, इसी बीच पुलिस के हाथ लग गए।