फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर मिनी ट्रक से उठने लगीं लपटें, हड़कंप

Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के पास जलता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। हाइवे पर महराजगंज फ्लाईओवर के पास सोमवार की देर शाम एक डीसीएम (मिनी ट्रक) से आग की लपटें उठने लगीं। इससे हड़कंप मच गया। चालक और खलासी कूद कर जान बचाए। एनएचएआई और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


पानीपत, हरियाणा निवासी चालक जयपाल और खलासी सत्यपाल हरियाणा से डीसीएम में अंडा लादकर गोरखपुर जा रहे थे। देर शाम साढ़े सात बजे के करीब डीसीएम महराजगंज फ्लाईओवर पर पहुंची कि ट्रक जलने लगा। ट्रक से नीचे कूद कर चालक और खलासी ने घटना की सूचना पुलिस को। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर एनएचएआई के कर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। दोनों के प्रयास से तकरीबन एक घंटे बाद डीसीएम में लगी आग बुझाई जा सकी। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। 

जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया कि डीसीएम में लगी आग को बुझा दिया गया है। उसे सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। चालक और खलासी का कहना है कि वाहन के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती देख वे गाड़ी रोक नीचे कूद गए। आग कैसे लगी यह नहीं पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें