फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कारोबारी को कुचला

Wed, 08 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत श्रंगीनारी मार्ग पर ग्रामीणो ने ट्रक फूका।
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत-श्रंगीनारी मार्ग पर पैदल अपने प्रतिष्ठान पर जा रहे नमकीन कारोबारी को बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले लिया। हड़बड़ाहट में चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। ड्राइवर की लापरवाही से हुए इस हादसे की खबर सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जरूरी कार्रवाई के बाद  शव लेकर थाने चली गई और ट्रक के पास सुरक्षा के लिहाज से एक होमगार्ड को तैनात कर दिया। उधर जैसे ही पुलिस थाने को निकली अनियंत्रित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। चार घंटे तक ट्रक धू-धूूकर जलता रहा, मगर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा।   
विज्ञापन


कप्तानगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे हरेवा शुक्ल निवासी सीए सीपी शुक्ल के पट्टीदार (भतीजे) बृजकिशोर शुक्ल नमकीन कारखाना चलाते थे। बुधवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे वह घर से पैदल कारखाने के लिए निकले। कुछ ही दूर जाने पर ट्रक ने चपेट में ले लिया। सुरक्षित बच गया ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। डॉयल 100 पर सूचना देने के 40 मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच खबर पाकर छावनी थाने की पुलिस पहुंची और क्षत-विक्षत शव कब्जे  में लेकर थाने चली गई और ट्रक के पास होमगार्ड को तैनात कर दिया। पुलिस के थाने जाते ही भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। धू-धूकर ट्रक जलने लगा तो आसपास हाहाकार मच गया।  खबर पाकर पुलिस वापस पहुंची। प्रभारी थानेदार के बार-बार फायर बिग्रेड को सूचना देने के बावजूद पांच बजे तक मौके पर वाहन नहीं पहुंचा। गुस्से के नाते किसी ग्रामीण ने भी आग बुझाने में मदद नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें