फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में खुद को आग लगाने का प्रयास

Wed, 16 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
त्रिभुवन प्रसाद को यूनियन बैंक से पूरा पैसा न मिलने पर शरीर मे आग लगाने की कोशिश किया तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल मे भर्ती।
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के पचपेड़िया रोड के सामने स्थित यूनियन बैंक शाखा पर रकम निकालने गए सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने आत्मदाह की कोशिश की। इससे पहले की कोई हादसा होता, आस-पास के लोगों और बैंककर्मियों ने उन्हें समझाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले त्रिभुवन प्रताप सिंह सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। बुधवार को वह श्रीकृष्ण पांडेय स्कूल के निकट पचपेड़िया मोड़ के पास स्थित यूनियन बैंक शाखा पर रकम निकालने गए थे। बताया जाता है कि त्रिभुवन प्रताप सिंह किसी बीमारी का इलाज कराने लखनऊ जाने वाले थे। जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये की जरूरत थी, लेकिन उसे बैंक से महज 10 हजार रुपये दिए गए। कम रुपये मिलने पर वह भड़क उठे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तैश में आकर एकाएक उन्होंने जेब से माचिस निकाली और अपने शर्ट में आग लगाने का प्रयास किया। यह देख आसपास खड़े दूसरे खातेदारों व बैंक कर्मियों ने उन्हें पकड़कर आग बुझाई और अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी एसएन सिंह के अनुसार रकम निकालने आए सिंचाईकर्मी ने माचिस की तीली से आग लगाने का प्रयास किया था।  लेकिन आग पकड़ने से पहले बुझा दी गई थी। एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। परिवार के लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें