फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पतियों की हत्या में घिरी महिला गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया थाना माझा किताअव्वल मे गिरफ्तार हत्यारोपी महिला
विज्ञापन
तीन पतियों की हत्या के आरोप में घिरी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। महिला के साथ किशोरवय बेटे को भी गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कुछ दिन पहले दुबौलिया क्षेत्र में हुई जोगराज की हत्या का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में मड़ना उपरहार (लायक पुरवा) के मूल निवासी जोगराज (38) की सोमवार को दुबौलिया इलाके के माझा किता अव्वल में खेत में दबी हुई लाश मिली थी। जांच में फावड़े से हत्या किए जाने की बात स्पष्ट करते हुए पुलिस ने नजदीक के फावड़ा बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक पत्नी की तरह काफी समय से जोगराज के साथ रह रही शांति देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने 13 वर्षीय बेटे की मदद से हत्या करने की बात कुबूल की। जोगराज की गलत हरकतों को हत्या की वजह बताया।

पुलिस पूछताछ में यह भी साफ हुआ कि बिहार की रहने वाली शांति पर करीब 15 साल पहले पति की हत्या का आरोप लगा तो बिहार से भाग कर दुबौलिया क्षेत्र में चूड़ी बेचने का काम करने लगी थी। इस दौरान डिंगरापुर वहां निवासी रामदास ने उसे पत्नी की तरह अपना लिया और दोनों के तीन बच्चे जन्मे। साल 2013 में फावड़े से हमलाकर रामदास की हत्या किए जाने पर वह जोगराज के संपर्क में आई और उसकी पत्नी की भूमिका निभाने लगी थी। पुलिस का दावा है कि गिरफ्त में आने के बाद उसने तीनों हत्या खुद करने की बात कुबूल की है। अंतिम दोनों में फावड़े से हमलाकर शव जमीन में दबाने का घटनाक्रम भी एक जैसा है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार जोगराज की हत्या व शव छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें