फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद दो बदमाशों ने लूटी गाड़ी, मामला दर्ज

Tue, 24 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित कर्ण लेक के पास दिनदहाड़े दिनदहाडे़ हथियार के बल पर दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक कार लूटने का मामला प्रकाश में आया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर पेस्टीसाइड कंपनी के सेल्स मैनेजर के चालक को बंदूक दिखाकर वारदात को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे सीआईए वन इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने चालक से पूछताछ की और क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने चालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। यह वारदात मंगलवार की दोपहर हाइवे पर रॉयल पैराडाइज के नजदीक हुई।
विज्ञापन


मुज्जफरनगर की स्वातिका पेस्टीसाइड लिमिटेड कंपनी के सेल्स मैनेजर कुलदीप राणा के चालक नीरज से बदमाशों ने कार लूट ली। नीरज कंपनी की स्विफ्ट कार नंबर यूके 08एबी-4899 को लेकर हाइवे से जा रहा था। इसी दौरान वह सर्विस लेन पर जब रुका गया और पीछे से दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चालक नीरज ने बताया कि दोनों बदमाशों ने उस पर बंदूक तान दी और कार से बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद दोनो ने उसे गाड़ी से बाहर धक्का देते हुए बदमाश कार लूटकर जीटी रोड से होते हुए अंबाला की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही सीआईए वन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थाना सदर प्रभारी ललित सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने चालक नीरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ हाइवे पर आया था। जब उसने सड़क किनारे कार को खड़ा किया तो इसी दौरान बदमाशों ने उससे बंदूक के बल पर कार लूट ली। सेल्स मैनेजर कुलदीप राणा भी सूचना मिलने पर मौके मौके पर पहुंच गया। इस मामले में पुलिस भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें