फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

Fri, 10 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर्रैया। हाइवे पर बड़हर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुई। बेलाड़े शुक्ल निवासी उदय मिश्रा (35) बाइक से घर जा रहे थे। अटवा उपाध्याय गांव के सोनू (32) और विजय नरायन उपाध्याय (35) बाइक से आगे जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल लेने के लिए जैसे ही बाइक धीमी कर मुड़े, पीछे से आए उदय मिश्रा की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही आसपास के लोग दौड़े। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उदय की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें