फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर उचक्कों ने शिव भक्तों को भी नहीं बख्शा

Mon, 01 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
चोर उचक्कों ने शिव भक्तों को भी नहीं बख्शा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कांवड़ियों की धूम के बीच चोर-उचक्कों की चांदी रही। मेले में शामिल तमाम कांवड़ियों और शिवभक्तों की जेब पर हाथ साफ किया। भदेश्वरनाथ, देवरिया, तिलकपुर शिव मंदिर पर मोबाइल, पर्स व ज्वेलरी चोरी हुआ। शहर के अमहट घाट पर भी कई कांवड़ियों का सामान गायब हुआ। 
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के बजहा निवासी राधिका देवी पत्नी कौशला मिश्र क्षेत्र के थाल्हापार शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने गई थीं। जल चढ़ाते समय किसी ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है।  इसी क्रम में अमहट घाट पर रविवार रात कलवारी के रुद्र प्रताप की मोबाइल, गौर के रमाकांत का पर्स चोरी हो गया। काफी देर तक कांवड़ियों में इसे लेकर हंगामा होता रहा। भदेश्वरनाथ में जल चढ़ाने आए पिपरा गौतम क्षेत्र के रामनाथ का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। एसपी का कहना है कि मेले में किसी ने शिकायत नहीं की। यदि लिखित शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें