फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चोरी और नकदी, गहने गायब

विज्ञापन
घर में घुसने के लिए तोड़ी गई जाली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलवारी। 
विज्ञापन

रविवार की रात कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना-धोबहट मार्ग पर स्थित मुर्गी फार्म स्थित घर से चोर ने नकदी और जेवरात चुरा लिया। बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन

 गृहस्वामी बलिराम के अनुसार रात लगभग तीन बजे फार्म के अंदर ही बने घर में सो रही बेटी पूजा, सूरज तथा गौरी चिल्लाने लगे। बरामदे में सो रही पत्नी कृष्णावती पहुंची तो चोर पीटने लगा। गुहार सुनकर वहां बाकी लोग पहुंचे तो उसने जान से मारने के लिए वार किया। इसके बाद भाग निकला। टॉर्च जलाने पर घर में रखा बॉक्स और बैग गायब था। बलिराम के अनुसार होली के दौरान मुर्गे बेचकर उसने 65 हजार रुपये बैग में रखा था। इसके बाद बॉक्स में रुपये रख दिया। इसमें उसकी पत्नी के जेवरात भी थे। सौ नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह खाली बॉक्स और घर के बगल में सामान बिखरा मिला। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि घटना की पुष्टि की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें