फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान

Sat, 10 Mar 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
टिनिच रेलवे स्टेशन के पास घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत 19 घंटे के भीतर दो लोगों की ट्रेन से कटक मौत हो गई। जिसमें एक युवती की पहचान नहीं हो सकी। वह दुर्ग एक्सप्रेस के सामने अचानक पहुंची और कट गई। आसपास के लोगों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1.30 पर टिनिच रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास 18 वर्षीय एक युवती खड़ी थी। थोड़ी देर में गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवती ट्रेन के सामने कूद गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

आसपास गांव के लोगों को बुलाकर युवती की शिनाख्त का प्रयास कराया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवती काले रंग की सलवार व हल्के हरे रंग की कमीज पहन रखी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना शुक्रवार देर रात हुई। गौर क्षेत्र केघूरहूपुर गांव के 45 वर्षीय शिवप्रसाद पुत्र छोटू देर रात बाजार से लौट रहे थे। वह सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान मालगाड़ी के चपेट में आ गए। कटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव को घर लाकर दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें