फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेक खराब होने पर टिप्पर के नीचे आया कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल ट्रक यूनियन के समीप वर्कशॉप में काम करते हुए एक कामगार की अकस्मात मौत हो गई। डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि डमटाल में ट्रक यूनियन के समीप वर्कशॉप में टिपर की रिपेयर कर रहा कामगार मनोज राणा निवासी नूरपुर जेक खराब होने के कारण उसके नीचे आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। नूरपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
साधना में लीन बाबा की मौत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के गणेश मंदिर में अज्ञात श्रद्धालु बाबा की मौत हो गई। गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे एक बाबा, जिन्होंने भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे, वह गणपति के पूजन करने के उपरांत मंदिर में बैठे हुए थे। वे ध्यान में लीन थे पर बहुत देर तक जब उन्होंने कोई हरकत नहीं की तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोंगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना ज्वालामुखी में दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बाबा को स्थानीय नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी में ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आदर्श ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बाबा की पहचान की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्ति की मौत
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। मोहटली रैंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकराने से घायल व्यक्ति की देर रात मौत हो गई। डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार पठानकोट की तरफ जा रहा था। डमटाल के मोहटली रैंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल से उसका सिर टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं, मौका से गुजर रही सेना की गाड़ी में सवार लोगों ने उसे पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया। डमटाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सतपाल पुत्र ध्यान चंद निवासी घियाला जिला पठानकोट के रूप में हुई है, जो की कवाड़ का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। पुलिस चौकी डमटाल में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें