फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खाता खोल साढ़े तीन लाख जमा किया

Tue, 27 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शिव शंकर मौर्य के नाम एसबीआई मे खुला फर्जी खाता।
विज्ञापन
शहर के एसबीआई की स्टेट बैंक दक्षिण दरवाजा शाखा में फर्जी एकाउंट खोलकर उसमें साढे़ तीन लाख रुपये जमा कर दिया गया। जिसके नाम से यह खाता खोला गया उसके घर जब एसबीआई केंद्रीय शाखा से वेलकम लेटर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बिना केवाईसी के खुले गए इस खाते की जानकारी मिलते ही लीड बैंक के जरिए लेनदेन पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गंगाराम गांव के  रहने वाले शिव शंकर मौर्या के घर सोमवार को एसबीआई के केंद्रीय दायित्व प्रक्रिया केंद्र अलीगंज लखनऊ से एक पत्र पहुंचा, जिसमें सहायक प्रबंधक ने उन्हें बस्ती के दक्षिण दरवाजा शाखा के जरिए ग्राहक बनने के लिए धन्यवाद दिया गया था। खाते के बारे में जानकारी हासिल करने जब वह बैंक पहुंचे तो यह जानकर और भी हैरान रह गए कि खाते में साढ़े तीन लाख रुपए भी जमा हैं। बैंक में केवाईसी से जुड़ी कोई सूचना भी नहीं मिली। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि यह खाता किस प्रमाणपत्र के आधार पर खोला गया है। फर्जी खाता खुलने के बारे में शिवशंकर ने बैंक मैनेजर के अलावा लीड बैंक के क्षेत्रीय  प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा से शिकायत की। जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने खाते को फ्रीज करके जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें