बस्ती। पटवा पब्लिक स्कूल में कक्षा के तीन के एक छात्र ने शिक्षक पर मारने
पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने
आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
हाइवे
किनारे डमरुआ मोहल्ले के ब्रह्मदेव सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर
कहा है कि उनके साढ़ू मानवेंद्र सिंह का लड़का आकर्षित सिंह पटवा पब्लिक
स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार को स्कूल में शिक्षक प्रभात
त्रिपाठी ने उसे बुरी तरह मारा पीटा।
उसके दाहिने पैर, कान, सिर
आदि में चोट आई हैं। स्कूल से वापस आने के बाद आकर्षित ने घटना की जानकारी
दी। इसके बाद बुधवार को ब्रह्मदेव सिंह बच्चे के साथ पहले स्कूल पहुंचे और
प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी और बच्चे की चोट भी दिखाई। बाद में
कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा
कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मारपीट की धारा में मुकदमा
आरोपी
शिक्षक को घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय से हटा दिया गया है। साथ
ही सभी शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि बच्चों को कुछ समझाना है तो प्यार
से समझाएं। उन्हें किसी प्रकार की प्रताड़ना दी गई तो शिक्षक के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की जाएगी। -योगेश शुक्ल, प्रधानाचार्य, पटवा पब्लिक स्कूल बस्ती।