फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने रात को घर में लगाई आग

Thu, 14 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव करोड़ा में मंगलवार रात को अज्ञात युवकों ने कुलदीप पुत्र हुक्कम चंद के घर पर आग लगा दी। आरोपी युवकों ने दीवार पर कुलदीप का नाम लिखकर काटा लगा और उसके घर में आग लगा दी। जिसमें उसको मोटर साइकिल व सोफा जल कर राख हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप निवासी करोड़ा ने बताया कि मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर मोटरसाइकल की पेट्रोल की पाइप निकाल कर आग लगा दी। जिससे उनके घर में रखा सौफा भी जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि सोफे में आग लगाने पर गैस सिलेंडर भी पास में ही था। जिससे उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश पर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर की दीवारों पर काले रंग रंग से उसका नाम कुलदीप लिखकर काट दिया। घर पर हुए इस प्रकार के हमले से उनका पूरा परिवार सहम गया है। उन्होंने मामले की सूचना पूंडरी थाना में दर्ज करवाई। पूंडरी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 456, 452, 506, 417 के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें