फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों को बकाया भुगतान की चेतावनी 

Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। 12 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए बुधवार को किसान नेताओं और संबंधित विभाग के अफसरों और डीएम नरेंद्र सिंह पटेल के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। यह बैठक पांच दिन से चली आ रही किसान पंचायत के बाद हुई। चीनी मिलों को डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने 30 जून तक हर हाल में शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान का आदेश जारी किया। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज, रुधौली और बभनान चीनी मिल के अधिकारियों ने डीएम को बकाए का ब्यौरा दिया। बताया गया कि गन्ना किसानों का तीनों चीनी मिलों पर लगभग 1 अरब 67 करोड़ 9 लाख रुपये बकाया है। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि 30 जून से पूर्व शत-प्रतिशत बकाया भुगतान न हुआ तो चीनी मिलें परिणाम भुगतान को तैयार रहें। कहा कि चीनी को बेचकर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। डीएम ने वाल्टरगंज चीनी मिल को 25 मई तक 4 करोड़, रुधौली चीनी मिल 5 करोड़ का भुगतान कराने को कहा।

इसके बाद सप्ताहवार 30 जून तक शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। बभनान चीनी मिल के अधिकारियों ने डीएम और किसानों को 24 जून तक शत-प्रतिशत डिफर गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, डा. आरपी चौधरी, नायब  चौधरी, हरिराम, गनीराम, कन्हैया, राम प्रसाद, राम सुरेमन, रामसूरत, रामतीरथ निषाद, राजेंद्र प्रसाद चौधरी के साथ ही जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला, गन्ना समितियों के सचिव और तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जनजागरण पंचायत में समस्याओं पर चर्चा
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से बुधवार को मुंडेरवा के पड़ियापार गांव में जनजागरण पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानो की समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष मुन्ना पांडेय, महासचिव रामनरायन चौधरी ने कहा कि किसान चौतरफा परेशान है। मौसम की गड़बड़ी से किसानों की फसल लगातार बर्बाद होती आ रही है। इस बार भी गेहूूं की फसल बरबाद हुई जिससे गेहूं का उत्पादन घट गया। बड़ी संख्या में किसानो के गेहूं की फसल खेतों में ही जलकर नष्ट हो गई। जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी और बनकटी ब्लाक अध्यक्ष श्यामचंद्र यादव ने कहा कि किसानो को अब तक आपदा राहत चेक नहीं मिला। उनके हितों की बात करने वाले किसानो को भूल बैठे हैं। सांगठनिक चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता बढ़ाई जाए। मेजर चंद्र प्रकाश उपाध्याय, जीत नरायन तिवारी,उग्रसेन, जनकराम चौधरी, मोतीलाल, रामफेर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें