गौर। थाना क्षेत्र के बुढ़ौवा गांव की बीए की छात्रा की गुरूवार को ट्रेन
की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बभनान के जेदेवी महिला पीजी कालेज में
बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, बुढौवा गांव की
साधना तिवारी (18) पुत्री अमृतनाथ तिवारी जे देवी महिला पीजी कालेज बभनान
में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी और घर से कालेज जाने के लिए सुबह गौर
रेलवे स्टेशन से पैसेन्जर ट्रेन पकड़कर बभनान जाने के लिए अभी वह गेट
संख्या 215 सी को पार कर रही थी कि डाउन रेलवे ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन की
चपेट में आ गई।
गंभीर रूप से घायल छात्रा को आस-पास व परिवार के
लोग सीएचसी गौर गए। जहां डाक्टर बसंत कौशल ने जिला के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इस
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा के पिता अमृतनाथ ने बताया कि
साधना कालेज में अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए जा रही थी। वह चार बहनों
में तीसरे नंबर की थी।