फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फसल, बाग दुकान जलकर राख

विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पैकोलिया/दुबौलिया। आग लगने की अलग-अलग दो घटनाओं में दुकान, मकान, फसल और बाग के सैकड़ों पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

पैकोलिया के बरुवार गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पूरब खेत में पड़े डंठल में आग लग गई। पछुआ तेज होने से गांव की बाग तथा असनहरा, मुइली महुआ के सिवान को भी आगोश में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीण इधर बुझाने का प्रयास करते तो उधर लग जाती। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सागौन, शीशम, महुआ, यूकेलिप्टस के सैकड़ों पेड़ जल गए। हवा के चलते बगल के असनहरा, मुईली, महुआ गांव के सिवान में भी आग लग गई। महुआ के एक व्यक्ति का लगभग पांच बिस्वा बीज का गन्ना तथा असनहरा व मुईली गांव में भूसा तथा डंठल जल गया है। ग्रामीणों व पुलिस के काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग की चपेट में जंगली जानवर भी आ गये हैं।

दुबौलिया में दो दुकान आग लगी 
दुबौलिया। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से एक टीन शेड व एक छप्पर में चल रही दुकान जल गई, जिसमें रखा लाखों का नुकसान हो गया। सोमवार रात करीब 11 बजे शुकुलपुरा गांव में रामजानकी मार्ग के बगल मनोज शुक्ल के टीन शेड वाली चाय की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते बगल के गुलौरी बुर्जुग निवासी सुहैल की सैलून की गुमटी भी जलने लगी। मनोज शुक्ल ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना क्षेत्र के पूरी ओरी राय में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें शिव शंकर गुप्ता की दुकान जल कर राख हो गई। दुकान में रखे किराने के समान के अलावा करीब 15 क्विंटल अनाज, बर्तन, बच्चों की कापी, किताब, कपड़े जल गए। ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर हलका एसआई शम्भू राम व लेखपाल अरुन कुमार ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें