बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर रविवार को दोपहर गोटवा के पास कैप्टन नगर ओवर ब्रिज पर छठ पूजा में शामिल होने जा रहे सोनभद्र जिला खनिज अधिकारी की सरकारी गाड़ी व स्कार्पियो जीप में टक्कर हो गई। खनिज अधिकारी के गार्ड घायल हो गए। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालात सामान्य है । सोनभद्र के जिला खनिज अधिकारी आरपी सिंह अपने सरकारी वाहन से छठ पूजा में शामिल होने कुशीनगर के कसया थाने के फाजिल नगर जा रहे थे। गोटवा के पास कैप्टन नगर ओवर ब्रिज पर आगे चल रही दूसरी गाड़ी ने एकाएक बीच रास्ते में ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही आरपी सिंह की गाड़ी उससे टकरा गई। उसमें बैठे गार्ड शैलेंद्र कुमार, आरपी सिंह व चालक इम्तियाज एवं महेंद्र कुमार को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।