फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारों समेत 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार

Sun, 06 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना के झिरझिरवा पुल के पास गड़ढे में गिरी कार।
विज्ञापन
लुंबिनी-दुद्घी (कलवारी-बस्ती) मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी तिराहे के पास अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी। कार में सवार दंपति व दो बच्चों को आसपास के लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सभी बाल-बाल बच गए। बाद में क्रेन से कार को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के टांडा कस्बे से कुमार सोनी अपनी कार से पत्नी व दो बच्चों को साथ लेकर गोरखपुर जा रहे थे। कलवारी-बस्ती मार्ग पर एकसड़ा चौराहे से करीब एक किमी आगे जाने पर नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी के पास कार ड्राइव कर रहे सोनी को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ खड्डे में गिर गई। नीचे पानी व खरपतवार ज्यादा था, जिसने कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें