फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुरिया गैंग के तीन चोर गिरफ्त में आए

Mon, 16 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
शाहजहांपुरिया गैंग के तीन नकब लगाने वालों को पुलिस ने उस समय धर दबोचा, जब वे रविवार रात में हर्रैया थानाक्षेत्र के खैरी ओझा गांव की बाग में एकत्र होकर वारदात की योजना बना रहे थे। उनके कब्जे से ज्वेलर्स के यहां चोरी के पौने छह किलो चांदी, 75 ग्राम सोने के के जेवरात के अलावा नकदी व आला नकब बरामद की गई। दो तमंचे, कारतूस व शटर तोड़ने के शिकंजे भी मिले हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी एसपी रोहित मिश्र ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह तीनों भी पिछले दिनों पकड़े गए श्रीकिशुन उर्फ  किसाने गैंग के गुर्गे हैं। इनके वारदात का तरीका भी बावरिया गिरोह वालों जैसा ही है। एएसपी के अनुसार लखनऊ के मलिहाबाद में डाली गई डकैती में भी ये शामिल थे। इनके विरूद्ध प्रदेश भर में दर्ज मुकदमों को पुलिस खंगाल रही है। ताकि इसकी अलग गैंग पंजीकृत की जा सके। गिरफ्तार नकबजनों में झाऊॅ उर्फ मोहन लाल निवासी ईशापुर, रामपाल निवासी मिल्किया और मोहन सिंह उर्फ सुखपाल निवासी बलरामपुर, थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें