फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्कूल की बस और ट्रक की टक्कर से घायल को जिला अस्पताल ले जाते हुए।
विज्ञापन
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खजुहा गांव के पास हाईवे पर स्कूल बस में एकाएक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे तमाम बच्चे अपनी सीट से नीचे गिर गए। हादसे में सात-आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक बच्चे का पैर फ्रेक्चर होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


शहर के श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह हर्रैया क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। कप्तानगंज में खजुआ भट्ठे के पास एक छात्र को बैठाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इस दौरान पीछे चल रही ट्रक बस से टकरा गई। गनीमत रही कि बस रुकती देखकर ट्रक चालक ने भी तेजी से ब्रेक लिया उसकी रफ्तार काफी कम हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने घायल छात्रों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती  कराया। यहां से आमिर सुहेल व अन्य को को प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग घर ले गए, लेकिन सूरज गुप्त के  पैर में फ्रैक्चर की वजह से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर स्कूल बस में सवार बच्चों के अभिभावकों  की सांस अटक गई। तमाम अभिभावक सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे, जहां बच्चों की हालत खतरे से बाहर देखकर उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें