फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्डे में गिरी स्कूल बस, कई चोटिल

Mon, 19 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया क्षेत्र मे सड़क के किनारे पलटी स्कूल बस।
विज्ञापन
सोमवार को बच्चों को लेकर स्कूल आ रही बस अमारी बाजार के समीप करमी पांडेय गांव के सामने  अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जिससे कई बच्चों को हल्की चोटें आ गईं। बस गिरते ही बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी गुहार सुनकर आसपास के तमाम लोग जुट गए। जिनमें से कुछ ने चालक की गैर जिम्मेदाराना हरकत देख उसकी पिटाई कर दी। मौके पहुंचे थानाध्यक्ष केडी सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को घर ले गए। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज की बस बच्चों को लेने अमारी बाजार रोड पर निकली। सुबह करीब सवा नौ बजे छात्रों से ठसाठस भरी बस करमी पांडेय गांव के समीप पहुंचने पर अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड्डे में चली गई। 

प्रत्यक्षदर्शी अवधेश सिंह , गुड्डू , राम  सागर पांडेय,प्रदीप  की मानें तो चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। परिवार के लोग पहुंचे तो कई  नौनिहाल दौड़कर अपने परिजनों से लिपटकर रोने लगे। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे कॉलेज के संरक्षक समरबहादुर सिंह से अभिभावको ने चालक की शिकायत की और सख्त कदम उठाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें