फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खदान पहुंचीं निदेशक, मचा हड़कंप

विज्ञापन
सरयू के माझा में हो रहा अवैध बालू खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। खनन निदेशक रोशन जैकब शुक्रवार शाम बालू खनन का हाल जानने के लिए अचानक सीतारामपुर घाट पहुंच गईं। इसकी सूचना मिलते ही घाट पर हड़कंप मच गया। मौके का जायजा लेने के बाद जैकब ने अधिकारियों को तीनों जिलों की सीमा निर्धारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खनन निदेशक के अचानक पहुंचने से अधिकारियों और बालू माफिया में हड़कंप मच गया। अधिकारी ने बस्ती के मंडलीय खनन अधिकारी को अयोध्या, बस्ती सीमांकन कराने का सख्त निर्देश दिया। खनन स्थलों पर प्रतिदिन टिकट रोस्टर से चेक करने और सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। बस्ती और अयोध्या जिले की खनन सीमा निर्धारण को लेकर तनाव चल रहा है। कुछ भाग गोंडा जिले का भी है। बस्ती के सीतारामपुर मांझा और अयोध्या जिले के माझा बरेहटा खनन स्थल का सीमाकंन नहीं होने के कारण तनाव बढ़ा है। वर्चस्व के प्रयास में 10 जनवरी को बालू घाट पर फायरिंग भी हुई थी। बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के हनुमान सिंह पर केस दर्ज किया गया था, जो इस समय जेल में हैं। तनाव के बीच शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे खनन निदेशक उत्तर प्रदेश शासन रोशन जैकब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ माझाबरहटा पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। खनन स्थल पर करीब आधे घंटे रहने के बाद गोंडा जिले के दुर्गागंज के लिए रवाना हो गईं।  
अवैध खनन पर करें कार्रवाई: जैकब 
बालू घाट पर मौजूद तीनों जिलों के एडीएम, हर्रैया व अयोध्या के एसडीएम, तहसीलदार और खनन अधिकारियों से जैकब ने कहा कि मानक के विपरीत खनन पर सख्त कार्रवाई करें। अवैध खनन, प्रतिबंधित मशीनों का प्रयोग, मानक से अधिक गहराई व अन्य तौर तरीकों से खनन किसी भी हाल में न होने दें। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें