फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता की पत्नी से छिनी चेन और रुपये बरामद 

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बुद्धिसागर पांडेय को चेन और रकम सौंप दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुधौली। पुलिस ने नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता की पत्नी का छिना पर्स 24 घंटे में बरामद कर लिया है। प्रवक्ता ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देकर उनके काम की सराहना की। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार को शाम छह बजे के करीब जवाहर नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता बुद्धिसागर पांडेय अपनी पत्नी दुर्गावती पांडेय के साथ देहरादून से गर्मी की छुट्टी बिताकर लौटे थे।
विज्ञापन


रुधौली के बखिरा तिराहे से वह और उनकी पत्नी टेंपो में बैठ कर नवोदय विद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच एक उचक्के ने पत्नी दुर्गावती पांडेय का पर्स उड़ा दिया। उसमें सोने की चेन और छह हजार रुपये थे। गुरुवार की सुबह प्रवक्ता ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक रुधौली रणधीर मिश्र को दी। प्रभारी निरीक्षक ने उचक्के को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी।

कांस्टेबल अष्टभुजा तिवारी, अरविंद यादव और अवनीश सिंह ने उचक्के को हनुमानगंज चौराहे के पास पकड़ कर चोरी का माल बरामद कर लिया। पकड़ा गया उचक्का गणेश पुत्र जगदीश निवासी विजहर डूहा बताया गया है। इसके पास से अवैध शस्त्र भी मिला है। उसका चालान छिनैती और आर्म्स एक्ट के तहत किया गया है।  प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने शुक्रवार को थाने बुलाकर प्रवक्ता बुद्धिसागर पांडेय को उनकी पत्नी की चेन और रकम सौंप दी। प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें चेन और रुपये मिलने की उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें