फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरियों से परशुरामपुर में सनसनी

Wed, 03 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पिलवान गाँव मे चोरों ने किया सेंधमारी।
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के डेढ़ सौ मीटर के दायरे में स्थित दो गांव के तीन घरों में चोरों ने मंगलवार/बुधवार की रात सेंध लगाई और नकदी व जेवरात चुरा ले गए। ताबड़तोड़ चोरी की तीन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मडरिया-छपिया मार्ग पर स्थित इन घरों में बेखौफ सेंधमारी से क्षेत्र में लोगों में दहशत है। लोग चोरी के डर से जाग कर रखवाली कर रहे हैं। 
विज्ञापन

जगदीशपुर पिलवान गांव के राधेश्याम का परिवार रात में बाहर सोया था। सुबह उठे तो पाया कि घर के पीछे के हिस्से में चोरों ने सेंध लगा दी है। कमरे से एक बाक्स उठा ले गए, जिसमें 25 हजार नकदी, 2 जोडी झुमकी, 3 जोड़ी पायल, लॉकेट रखा था। दूसरी घटना गौरा पांडेय गांव के अब्दुल रऊफ के घर की है। उनके मकान के पीछे भी सेंध लगाई गई। रिश्तेदार को देने के लिए बैंक से लाकर रखी 50 हजार नकदी , बाक्स में रखी कान की  बाली, सोने की चेन, पाजेब, पायल बाक्स सहित उठा ले गए। गन्ने के खेत में खाली बॉक्स मिला। तीसरी वारदात गौरा पांडेय के ही लक्ष्मी प्रसाद के घर में  हुई। घर के पीछे से सेंध लगाकर 15 हजार नकद व  बाक्स में रखा एक जोड़ी झाला व कपड़े चोर उठा ले गए। दूर बाग में खाली बॉक्स मिला। तीनों घटना की पुलिस को सूचना दी गई। एसओ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें