फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसादी गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए वर्ष के पहले दिन अल सुबह करीब छह बजे पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। कई महीने से पुलिस और पब्लिक के सिरदर्द बने शाहजहांपुर के परसादी गैंग के छह गुर्गे शनिवार रात हत्थे चढ़ गए। गिरफ्त में आए बहुचर्चित परसादी गैंग ने बस्ती के अलावा जनपद गोरखपुर, महराजगंज, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी ही नहीं बिहार राज्य की कई जगहों पर नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को कबूल किया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में जेवर, नकदी व आला नकब बरामद किया गया। पकड़े गए सभी बदमाश सहारनपुर जिले के हैं।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि परसादी नाम का बदमाश इस गैंग  का मुखिया है। शहर में भ्रमणशील होने की सूचना मिलने पर छबिलहा आरटीओ दफ्तर के  पीछे स्थित नवनिर्मित खाली पड़े आवास पर देखे गए। पुलिस ने जब दबिश देकर इनसे पूछताछ किया तो शहर के कई घटनाओं का खुलासा हुआ। पकड़े गए बदमाशों में शाहजहांपुर के निगोही थानाक्षेत्र के मिल्किया निवासी परसादी के अलावा उसी गांव के गोकरन उर्फ कल्ला, एवज, जयप्रकाश, श्रवण उर्फ महिपाल और मंगल उर्फ श्याम बहादुर रावतपुर थाना सिधौली शामिल हैं। 
फेरी लगाकर करते थे रेकी 
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रुककर साइकिल के पंप, झूमर, गुब्बारे आदि बेचने के बहाने मकान/दुकानों को चिह्नित करते थे। रैकी करके रात में या तो शटर का  ताला तोड़कर माल पार करते थे अथवा नकब लगाकर चोरी करते थे। यदि उनके चोरी करते समय कोई जग जाए तथा इनके कार्य में बाधा डाले तो उस पर हमला करने में देर नहीं लगाते। 
विज्ञापन

बरामदगी का विवरण
घटनाओं में चोरी गए चांदी के जेवरात 5.50 किलोग्राम जिसकी कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपये के अलावा चोरी गए सोने के दो लाख कीमत के जेवरात, चॉदी के 10 सिक्के, नकदी 10 हजार 400 रुपये के साथ ही मोबाइल , एटीएम , पैन कार्ड , आधार कार्ड , पहचान पत्र आदि बरामद हुआ। दो पीतल का लोटा बरामद किया। 
जिला महराजगंज की घटना का भी खुलासा 
हर्रैया थानाक्षेत्र के लबदहा बाजार के सर्राफा की दुकान में चोरी के अलावा सात दिसंबर की रात पांडूल घाट सर्राफा की दुकान में नकबजनी के अलावा कस्बा मुस्तफाबाद, दौलतपुर महराजगंज, सिंदुरिया जनपद महराजगंज के सर्राफा की दुकान में चोरी, कस्बा पनियरा थाना पनियरा में हीरो ऐजेंसी में सेंध लगाकर कैश चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी प्रकार कस्बा कटहरी बाजार महराजगंज में शराब की दुकान में शटर तोड़कर कैश चोरी के अलावा कस्बा पुरैना जनपद महराजगंज में मेडिकल स्टोर की दुकान में शटर तोड़कर चोरी, कस्बा रानीपुर पुरंदरपुर जनपद महराजगंज में सर्राफा कस्बा जसवल बाजार थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर में सर्राफा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।  
इस टीम को मिली शाबाशी
प्रभारी स्वॉट टीम सर्वेश राय, हरेकृष्ण उपाध्याय के साथ ही मनोज राय, आनन्द प्रकाश यादव, अमित पाठक, अजय दूबे, दिलीप  कुमार, अरविन्द यादव, सदानन्द यादव, कमलेश यादव, अजय यादव,  आदित्य पांडेय व सर्विलांस सेल के जितेन्द्र सिंह शामिल हैं। एसपी ने इन्हें पांच हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें