फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़कर करीब पहुंचा बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर को मार दी गोली

विज्ञापन
घायल अनित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बीचोंबीच एपीएन पीजी कॉलेज के सामने मंगलवार की दोपहर बाइक सवार हमलावर ने 25 वर्षीय प्रापर्टी डीलर अनित शुक्ल को गोली मार दी। वारदात को अंजाम एक बदमाश ने दिया, जबकि वे दस की संख्या में चार बाइक से मौके पर पहुंचे थे। फायरिंग के बाद कुछ दूर खड़े साथी बाइक लेकर पहुंचे, जिस पर सवार होकर सभी कंपनी बाग की तरफ भाग निकले। एक बदमाश पैदल ही भागा। गोली की आवाज सुनकर जुटे छात्रों ने अनित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत बिगड़ती देख उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। गोली अनित के पेट में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया निवासी अनित शुक्ल प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उनकी कुछ छात्रनेताओं के साथ घनिष्ठता भी है। एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि अनित कॉलेज के गेट के पास प्रिंटिंग प्रेस के बगल में खड़े थे। तभी गेरुआ वस्त्रधारी एक बदमाश पिस्टल लहराते हुए दौड़कर पहुंचा और अनित को नजदीक से गोली मार दी। उसने तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस घटना का कारण और बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। उसने दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान कराई जा सके।

सघन चेकिंग के बाद भी भाग निकले बदमाश
छात्रनेता पर हमले के बाद पुलिस ने जिले के सभी थानों के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग भी कराई, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि पिस्टल चलाने वाले की शिनाख्त लालगंज के कछुआड़ निवासी राजन पाल उर्फ हनुमंत दास के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें