फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव करेंगे ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रीन बेल्ट की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर खड़े पेड़ों का कटान कर अवैध कब्जा करने के मामले में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अविनाश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच अपर मुख्य सचिव को सौंपी है। इस मामले की शिकायत श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। शिकायत में कहा गया था कि डीएम आवास के समीप ग्रीन बेल्ट की जमीन को तत्कालीन डीएम की सांठगांठ से करोड़ों की बेशकीमती जमीन अधिग्रहण कर ली गई थी। आरोप है कि कुछ भू-माफि या इसके पीछे की जमीन पर एक कॉलोनी विकसित करना चाह रहे थे। इसी के चलते उक्त भूमि पर तत्कालीन डीएम से सांठगांठ कर भूमि सिद्धि विनायक चैरिटेबिल ट्रस्ट बनाकर उनके नाम से खरीद ली। शिकायत में कहा गया कि शीशम, अर्जुन, यूकेलिप्टस आदि समेत दर्जनों पेड़ खड़े हुए थे। जिन्हेें वन विभाग की बिना अनुमति और बिना निकासी रवन्ना के जेसीबी से कटवा दिया गया। इन पेड़ों को कटवाने में डीएम आवास की बाउंड्री की एक दीवार भी छह गई। जिसका पुनर्निर्माण व मरम्मत कलक्ट्रेट के नजारत के फंड से कराया गया। इस मामले में शासन ने गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच अपर मुख्य सचिव को सौंपी है। हालांकि उक्त भूमि पर किया गया अवैध कब्जा पूर्व में ही कब्जेदारों ने हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें