पुलिस ने अश्लीलता फैलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कुछ ही घंटे के अभियान में जगह-जगह छापेमारी शुरू हुई तो कंप्यूटर सेंटर, साइबर कैफे और नेट कैफे के शटर डाउन हो गए। इस दौरान 11 लोग गिरफ्तार किए गए। इन पर पोर्न वीडियो डाउनलोड करके दूसरों को देने, अश्लील गाना बजाने और आपत्तिजनक क्लिप/फोटो रखने के आरोप में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार यह कार्रवाई रोजाना होती रहेगी।
पुरानी बस्ती पुलिस ने मनोज सैनी निवासी मरवटिया, राहुल निवासी सुगर मिल कालोनी लखनौरा, संदीप जायसवाल निवासी पाण्डेय बाजार बांसी रोड, उमेश कुमार गुप्ता निवासी पांडेय बाजार के खिलाफ कार्रवाई की । उधर कलवारी पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ लल्ले निवासी पाऊं, जितेंद्र कुमार व रोहित कुमार निवासी उंजी थाना दुबौलिया को गिरफ्तार किया। रुधौली पुलिस ने हनुमान गंज में अनिल कुमार निवासी रायनगर को गिरफ्तार किया। इसी तरह सोनहा पुलिस ने भानपुर में दुर्गेश कुमार, सोनहा बाजार में दिलीप कुमार निवासी चक्कर चौराहा, गुडडू कुमार को छापेमारी के दौरान पकड़ा। इन सभी के कब्जे से भारी मात्रा में अश्लील सीडी, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल चिप आदि बरामद की गई है।