फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानिकचंद्र। अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होगई। रुधौली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। बस्ती-बांसी मार्ग पर एक पिकअप बांसी से बस्ती की तरफ आ रही थी। उमरा चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर एक दुकान पर पलट गई।
विज्ञापन


दुकानदार गिरधर पुत्र रामदौड़ राव निवासी उमरा की दुकान पर राघवराम पांडेय निवासी मुनियाव अखबार पढ़ रहे थे कि पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से बस्ती जिला अस्पताल भेजवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को लोग शव लेकर गांव आए। सुबह थाने पर तहरीर दी। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक राहुल वर्मा आलमबाग लखनऊ को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें