फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालगंज। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ठकुरापार गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

गांव निवासी ट्रक पर खलासी का काम करने वाला 18 वर्षीय प्रवेश छह नवंबर को कई दिनों बाद घर लौटा। बुधवार की देर शाम उसने गांव के बगल स्थित बाग में पहुंच कर पेड़ पर रस्सी से खुद को लटका लिया। जब तक वहां मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी इहलीला समाप्त हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव का विच्छेदन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वैसे प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें