फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में शख्स की मौत

Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। गौर-टिनिच मार्ग पर बेलहिया चैराहे के पास दो बाइक के आमने-सामने भिडंत में बबलू मिश्र (40) की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति रिंकू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इमिलडिहा गांव निवासी बबलू मिश्र (40) पुत्र उदय नरायन मिश्र इसी गांव के रिंकू मिश्र (28) पुत्र प्रेम नरायन मिश्र के साथ बाइक से गौर आ रहे थे। अभी वे गौर टिनिच मार्ग पर बेलहिया चैराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में बबलू मिश्र का सिर फट गया और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह से आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी। घर के लोग गंभीर रूप से घायल बबलू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बबलू मिश्र की हालत गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। जबकि रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बब्लू मिश्र की लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के पास रास्ते ही मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे बाइक चालक के बारे में बताया गया कि उसे मामूली चोटें आई थी, वह गिरने के बाद उठा और बाइक लेकर तुरंत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें