फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Mon, 19 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र मे दुर्घटना मे घायल हरिवंश की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
बांसी रोड पर टेढ़ी पुलिया के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक महिला  सहित चार अन्य लोग भी घायल हो गए। शव का पंचनामा कराकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परमनाथपुर गांव के हरिवंश बाइक से घर आ रहे थे। उनके पीछे रंगीलाल भी बैठे थे। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के टेड़ी पुलिया के पास कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार निवासी महेंद्र अपनी पत्नी व बच्चे को बाइक पर बैठाकर सामने आ गए। हरिवंश के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन हरिवंश को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर  उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि सियरापार गांव के लोगों ने हरिवंश तथा रंगी लाल को पीटा था, जिससे हरिवंश की मृत्यु हो गई। हादसे में महेंद्र के अलावा पुत्र केदारनाथ (18), पत्नी मंजू देवी (36) और रंगीलाल भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें