फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 30 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के गुलरिहवा गांव के मोड़ पर शुक्रवार की शाम को एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में साइकिल सवार को जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया जहां रात आठ बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया जीतीपुर चौराहे पर गुलरिहवा गांव निवासी मंजूर अली(50) की जूते चप्पल की दुकान है। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब मंजूर अली दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, अभी वह अपने गांव की मोड़ के पास ही पहुंचा था कि अचानक एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

गांव के लोगों ने घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी। लोग गंभीर रूप से घायल मंजूर अली को लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचे, जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक का पीछा किया तो कार चालक थाना क्षेत्र के ही धोषण गांव के पास कार लावारिश हालत में छोड़ फरार हो गया।  प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें