फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Mon, 27 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। दो सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। रुधौली थानाक्षेत्र के दसिया के पास बेकाबू पिकप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसी थानाक्षेत्र के बढ़या सरदहा निवासी 35 वर्षीय बाइक सवार अब्दुल खालिक की इस दुर्घटना में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


उधर, हाईवे पर नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया के निकट पश्चिम दिशा से आ रही कार की  चपेट में आने से बाइक सवार दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरगदहिया  निवासी 58 वर्षीय राम लौट व इसी गांव के 60 वर्षीय रामवृक्ष गंभीर  रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार जा रही कार से दुर्घटना हुई। चौकी इंचार्ज की मध्यस्थता से उनमें सुलह हुआ। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें