फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी करतूत छिपाने खातिर कातिल बनी मां

Wed, 07 Mar 2018 11:59 PM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाने के दयलापुर की सृष्टि की हत्या करने वाली मां बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उसने कबूल किया कि अपना गुनाह छिपाने के लिए उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन

बाद में जिसकी छांव में पाल-पोशकर उसे तीन साल का किया, हत्या के बाद उसी आंचल में छिपाकर उसकी लाश सीवान में ले गई। फेंककर लौटते ही कुत्ते उसे नोचने लगे, जिससे पहले गांव वालों और बाद में पुलिस को लाश मिलने की खबर मिली। शिनाख्त होते ही सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस फारेंसिक टीम पहुंच गई। शुरुआती छानबीन में पाया कि दो दिन पहले ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई। 

 प्रभारी एसपी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर सृष्टि की मां की हरकत देख शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ में सारी कहानी सामने आ गई। असल में उस दिन मां यानी सीमा को उसके प्रेमी मंजीत के साथ देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने सृष्टि को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ही ठान ली और फिर मासूम का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


छानबीन में थानेदार के साथ जुटे एसआई भीम सिंह, महिला सिपाही ममता श्रीवास्तव ने शव बरामद होने के बाद जब बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पूछताछ की तो ममता को शर्मसार करने वाली हकीकत से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें