फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की हत्या, गड्ढे में मिला शव

Wed, 18 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया खुर्द शव मिलने पर जुटे ग्रामीण।
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया खुर्द व लंगड़ी के बीच सुनसान क्षेत्र में सड़क किनारे पानी से आधे भरे गड्ढे में छात्रा का शव मिला। स्कूल ड्रेस पहनी छात्रा के हाथ पर पिंकी गुदा था, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसका नाम होगा। छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गई है। फोरेंसिक यूनिट के साथ पुलिस ने मौके से मौजूद साक्ष्य एकत्र किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने लंगड़ी और गंधरिया खुर्द से सटे क्षेत्र में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान गनपत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने शव को पानी से बाहर  निकलवाया। किशोरी के गले में लगभग डेढ़ फिट की प्लास्टिक  की रस्सी फंसी मिली। माथे और नाक पर खरोंच के निशान भी साफ नजर आ रहे थे। किशोरी के दाहिने हाथ पर पिंकी नाम गुदा था। किशोरी गहरे कत्थई रंग की कमीज, सफेद रंग का पाजामा, काले रंग की सैंडल पहने हुए थी। एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ पवन कुमार गौतम, सीओ अंडर ट्रेनिंग  अरविंद कुमार वर्मा और आलोक कुमार अग्रहरी ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें